Oppo जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जहां इसकी संभावित कीमत, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और एक कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन में 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

photo credit:epto.it
Oppo Reno 15 FS 5G की कीमत (अनुमानित)
लॉन्च से पहले Oppo Reno 15 FS 5G को यूरोप की ई-कॉमर्स वेबसाइट Epto.it पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 459.90 यूरो रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 48,000 रुपये के आसपास होती है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Aurora Blue कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध बताया गया है।
Oppo Reno 15 FS 5G स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
लिस्टिंग के अनुसार, डुअल सिम (Nano + eSIM) सपोर्ट वाला Oppo Reno 15 FS 5G Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,372 पिक्सल होगा। डिस्प्ले में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 397ppi पिक्सल डेंसिटी मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें f/1.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, GPS, Wi-Fi 5, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। पावर के लिए फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
डायमेंशन की बात करें तो Oppo Reno 15 FS 5G का साइज 158.2×74.9×8.14mm हो सकता है और इसका वजन लगभग 189 ग्राम बताया गया है।
